खोज

गुरुवार, 27 जनवरी 2011

बीबीसी हिन्दी रेडियो

बीबीसी हिन्दी रेडियो अब नहीं गूंजेगा

बीबीसी हिन्दी रेडियो अब नहीं गूंजेगा। इस बारे में बीबीसी की तरफ से आधिकारिक घोषणा भी हो गयी है। बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के प्रमुख पीटर हॉरॉक्स ने कहा है कि सरकारी फंडिंग में अहम कटौती की वजह से ये परिवर्तन किए जा रहे हैं। इसी वजह से बीबीसी रेडियो सर्विस को भी बन्द किया जा रहा है। यह घोषणा करते हुए देश-विदेश में रह रहे बीबीसी हिन्दी रेडियो सेवा के लाखों– करोड़ों श्रोताओं की भावनाओं की पूर्णतया अनदेखी कर दी गयी। मीडिया खबर ने बीबीसी हिन्दी रेडियो सेवा को बंद करने के विरुद्ध  एक अभियान छेड़ा है और बीबीसी से आग्रह किया है कि वह बीबीसी हिन्दी रेडियो को बंद न करे। इस सम्बन्ध में आप भी इस ऑनलाइन पेटिशन पर अपने दस्तखत कर बीबीसी हिन्दी रेडियो को बचाने की मुहिम में साथ दें।
बीबीसी बचाओ

इस बारे मेरं अपने मित्रों को अवश्य बताएं। उन्हें यह सन्देश ई-मेल करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सहयात्रा में पढ़िए